लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों, पत्रकार को पंजाब विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: November 8, 2021 20:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले महीने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार को सोमवार को पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई।

पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू हुआ। अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला विधानसभा सत्र है।

सदन ने पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां, पूर्व संसदीय सचिव रवींद्र सिंह संधू, नायब सूबेदार जसविंदर सिंह, सिपाही मंजीत सिंह, इफ्को अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई और स्वतंत्रता सेनानियों निरंजन सिंह और अविनाश चंद्र को श्रद्धांजलि दी। सदन ने सिपाही गज्जन सिंह और स्वतंत्रता सेनानी अर्जन सिंह को भी श्रद्धांजलि दी।

खेल एवं युवा मामलों और शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने गत 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार का नाम श्रद्धांजलि देने के लिए प्रस्तावित किया।

इसी तरह, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने भी किसान आंदोलन में मारे गए सभी किसानों और कृषि श्रमिकों के नामों को प्रस्तावित किया। श्रद्धांजलि के दौरान सम्मान के तौर पर दिवंगत लोगों की स्मृति में कुछ पल का मौन रखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां