लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनाव : शिअद ने दो और उम्मीदवारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 नवंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों के नामों की शुक्रवार को घोषणा की। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा पटियाला की घनौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

शिअद ने दिलराज सिंह भुंडर को भी टिकट दिया, जो सरदुलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

चंदूमाजरा ने आनंदपुर साहिब से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

दो और सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही पार्टी अब तक 81 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने घनौर से पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो प्रेम एस चंदूमाजरा और सरदुलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से एस दिलराज सिंह भुंडर के नाम की घोषणा की। कुल 81 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा चुकी है।’’

विधानसभा चुनाव के लिए शिअद ने इस साल जून में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया था।

सीटों के बंटवारे की व्यवस्था के तहत, मायावती के नेतृत्व वाली बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शेष पर शिअद लड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है