लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू का ट्वीट, सियासी पारा तेज, कहा- AAP ने हमेशा मेरे विजन और काम को पहचाना...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2021 14:53 IST

Punjab Assembly Elections:  पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 2015 की पुलिस गोलीबारी के मामले में एक जांच को रद्द कर दिया था, इसके बाद से सिद्ध, कैप्टन के खिलाफ लगातार हमलावर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता जहां इस ट्वीट का स्वागत कर रहे हैं।कांग्रेस में बयान से सियासी परा तेज हो गया है।कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर हंगामा खड़ा कर दिया है।

Punjab Assembly Elections:पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच वाकयुद्ध जारी है। 

इस बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर हंगामा खड़ा कर दिया है। आप नेता जहां इस ट्वीट का स्वागत कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस में बयान से सियासी परा तेज हो गया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि हमारे विपक्षी आप ने हमेशा पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को पहचाना है। 2017 से पहले की बात हो- बेअदबी, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार और बिजली संकट का सामना पंजाब के लोगों ने मेरे द्वारा किया या आज जैसा कि मैं "पंजाब मॉडल" पेश करता हूं, यह स्पष्ट है कि वे जानते हैं। वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।

आप सांसद भगवंत मान ने स्वागत किया है। आप के सांसद संदय सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी का स्वागत हैं। जब चाहे तब पार्टी में आ सकते हैं। उनका स्वागत है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पंजाब में 2015 का बेअदबी का मामला उठाया लेकिन इस बार उन्होंने प्रदेश की अपनी ही पार्टी की सरकार को निशाना बनाने की बजाये पूर्ववर्ती शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ मामले की उचित जांच नहीं कराये जाने के लिये हमला बोला।

पंजाब में कांग्रेस में गुटबाजी समाप्त करने के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व के प्रयासों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के कुछ ही दिन बाद सिद्धू का यह बयान आया है। पंजाब में 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और उसके बाद हुयी पुलिस फायरिंग के मामले में सिद्धू सरेआम मुख्यमंत्री के खिलाफ हमला कर मामले जी जांच में देरी करने का आरोप लगाते रहे हैं।

गौरतलब है कि पंजाब अभूतपूर्व बिजली संकट का सामना कर रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती की जा रही है और वोल्टेज भी घट-बढ़ रहा है। कांग्रेस विधायक सिद्धू ने एक अन्य ट्वीट में बादल परिवार पंजाब में शिअद-भाजपा शासन के दौरान बिजली खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालसंजय सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया