लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनावः कांग्रेस के बाद आप में घमासान?, सांसद भगवंत मान को सीएम घोषित करने की मांग

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 6, 2021 18:11 IST

Punjab Assembly Elections: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया। अगर आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनाव जीतती है तो प्रत्येक घर के लिए प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली।

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता राधव चड्ढा ने कहा, सिर्फ आप पार्टी ही पंजाब को विकास के पथ पर ले जा सकती है।आप 2022 के विधानसभा चुनाव में "बड़ी जीत" के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।अगस्त में सीएम केजरीवाल ने पंजाब आप नेताओं के साथ बैठक की थी।

Punjab Assembly Elections: कांग्रेस के बाद आप में घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान मुख्यमंत्री घोषित करने की मांग तेज हो गई है। संगरूर के सांसद मान के सर्मथकों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से कहा कि जल्द से जल्द मान को सीएम प्रत्याशी घोषित किया जाए। 

खबरों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान के समर्थकों ने चंडीगढ़ में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा के आधिकारिक आवास के बाहर धरना दिया और यह भी मांग की कि संगरूर के सांसद को 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामित किया जाए।

आपको बता दें कि हाल ही एक सर्वे में देखा गया है कि आप पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। कांग्रेस में रार है। अकाली और बसपा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कृषि बिल को लेकर भाजपा वहां पर अकेले है। आप ने बिजली की छूट की घोषणा करके चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की जनता को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली से संबंधित घोषणाएं की थीं और कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आई तो सबको 300 यूनिट बिजली और किसानों को पूरी बिजली मुफ्त दी जाएगी। 

हाल ही में पंजाब दौरे पर आए दिल्ली के आप विधायक राधव चड्ढा ने कहा था कि हम इसका जल्द ऐलान कर देंगे। आप की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कौन होंगे, इस पर चड्ढा ने कहा कि पार्टी जल्दी इस पर स्थिति साफ कर देगी। मुख्यमंत्री पंजाब के लोगों में से ही होंगे।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालपंजाबकांग्रेसअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूNavjot Singh Sidhu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो