पंजाब विधानसभा चुनावः सीएम अमरिंदर के विरोधी विधायक परगट सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू ने नियुक्त किया महासचिव, जानें क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2021 15:53 IST2021-08-16T15:52:32+5:302021-08-16T15:53:51+5:30

Punjab Assembly Elections: नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर कैंट के विधायक और करीबी नेता परगट सिंह को महासचिव नियुक्त किया। 

Punjab Assembly Elections CM Amarinder singh opponent MLA Pargat Singh Navjot Singh Sidhu appointed Secretary General | पंजाब विधानसभा चुनावः सीएम अमरिंदर के विरोधी विधायक परगट सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू ने नियुक्त किया महासचिव, जानें क्या कहा...

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, सिंह शिरोमणि अकाली दल छोड़ने के बाद 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Highlightsपंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव है। नवजोत सिंह सिद्धू ने इस संबंध में अपना प्रस्ताव पार्टी आलाकमान को भेज दिया है।पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और राज्य सरकार की कार्यशैली के मुखर आलोचक रहे हैं।

Punjab Assembly Elections: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा दांव खेला है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के धुर विरोधी परगट सिंह को पीपीसीसी महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है।

 

नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर कैंट के विधायक और करीबी नेता परगट सिंह को महासचिव नियुक्त किया। सिद्धू ने कहा कि जल्द ही अन्य पदाधिकारियों के अलावा जिला स्तरीय समन्वयकों और जिला इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति करना है। आपको बता दें कि पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव है। 

समझा जाता है कि सिद्धू ने इस संबंध में अपना प्रस्ताव पार्टी आलाकमान को भेज दिया है। जालंधर छावनी से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी (पीपीसीसी) का सोमवार को सिद्धू के करीबी सहयोगी, सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और राज्य सरकार की कार्यशैली के मुखर आलोचक रहे हैं।

पूर्व में, उन्होंने 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और इसके बाद फरीदकोट में पुलिस गोलीबारी जैसे मामलों में न्याय में कथित देरी जैसे कई मुद्दों पर अपनी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए हैं। सिद्धू ने एक बयान में कहा, “कांग्रेस अंतरिमअध्यक्ष सोनिया गांधी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी हरीश रावत की स्वीकृति से, मैं परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पीपीसीसी महासचिव (संगठन) नियुक्त करता हूं।”

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, सिंह शिरोमणि अकाली दल छोड़ने के बाद 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। सिंह की नियुक्ति की घोषणा सिद्धू द्वारा चार सलाहकार नियुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। 

Web Title: Punjab Assembly Elections CM Amarinder singh opponent MLA Pargat Singh Navjot Singh Sidhu appointed Secretary General

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे