पंजाब विधानसभा चुनाव: खडूर साहिब से ब्रह्मपुरा शिअद उम्मीदवार होंगे

By भाषा | Updated: December 28, 2021 23:01 IST2021-12-28T23:01:42+5:302021-12-28T23:01:42+5:30

Punjab Assembly Elections: Brahmapura SAD will be the candidate from Khadoor Sahib | पंजाब विधानसभा चुनाव: खडूर साहिब से ब्रह्मपुरा शिअद उम्मीदवार होंगे

पंजाब विधानसभा चुनाव: खडूर साहिब से ब्रह्मपुरा शिअद उम्मीदवार होंगे

चंडीगढ़, 28 दिसंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए खडूर साहिब से पार्टी उम्मीदवार के रूप में मंगलवार को पूर्व सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा के नाम की घोषणा की।

पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘शिअद अध्यक्ष सुखबीर एस. बादल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा को खडूर साहिब से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है। कुल 93 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा चुकी है।’’

ब्रह्मपुरा पिछले सप्ताह शिअद में फिर से शामिल हुए थे।

उन्होंने सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिअद (संयुक्त) को छोड़ दिया था क्योंकि वह पंजाब चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन के खिलाफ थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab Assembly Elections: Brahmapura SAD will be the candidate from Khadoor Sahib

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे