लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनाव: बसपा के साथ गठबंधन के बाद शिअद अब माकपा, भाकपा को साथ लाने के प्रयास में

By भाषा | Updated: July 21, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन करने के बाद विपक्षी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अब सत्ताधारी कांग्रेस को टक्कर देने के लिए दो वाम दलों को साथ लेकर गठबंधन को व्यापक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शिअद ने केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपने एक दशक पुराने गठबंधन को तोड़ने के कुछ महीनों बाद जून में बसपा के साथ गठबंधन की घोषणा की थी।

शिअद के सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने महागठबंधन बनाने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेताओं के साथ बैठकें की है। संपर्क किए जाने पर माकपा की पंजाब इकाई के सचिव सुखविंदर सिंह सेखों ने कहा कि शिअद नेताओं ने उनसे मुलाकात की है लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।

सेखों ने कहा कि कुछ मुद्दे हैं जिन पर और चर्चा की जरूरत है, इसके बाद गठबंधन के बारे में स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकती है।

शिअद और माकपा ने 1967 में गठबंधन किया था और पंजाब में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनाई थी। कम्युनिस्ट दिग्गज हरकिशन सिंह सुरजीत ने उस सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

शिअद और बसपा 25 साल के अंतराल के बाद एक साथ आए हैं। उन्होंने 1996 का लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा था और गठबंधन ने पंजाब की 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी।

वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में शिअद ने अपना सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में सिर्फ 15 सीटें जीती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग