लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची की शुक्रवार को घोषणा की। पार्टी ने अपने मौजूदा विधायकों को उनके वर्तमान निर्वाचन क्षेत्रों से टिकट दी है।

पार्टी द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की गई सूची के अनुसार, आप के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा को दिर्बा सीट से टिकट दिया गया है, जबकि अमन अरोड़ा सुनाम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

जगरांव सीट से सरवजीत कौर मानुके और तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर चुनाव लड़ेंगी। सूची के अनुसार गढ़शंकर सीट से जय किशन, निहाल सिंह वाला से मंजीत बिलासपुर, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवान, बुढलाडा से बुधराम, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और महल कलां से कुलवंत पंडूरी को टिकट दिया गया है।

आप की बठिंडा (ग्रामीण) विधायक रूपिंदर कौर रूबी के कांग्रेस में शामिल होने के दो दिन बाद सूची की घोषणा की गई।

विधायक जगतार सिंह जग्गा बृहस्पतिवार को सत्ता पक्ष में शामिल हो गये थे। वह विधानसभा के अंदर ही पाला बदलकर कांग्रेस विधायकों के साथ जाकर बैठ गए जिससे आप के लिए एक अजीब स्थिति पैदा हो गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ‘‘आम आदमी’’ कहा था।

इस बीच, आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने कहा कि सभी 10 उम्मीदवार अपना रिपोर्ट कार्ड देंगे जिसमें बताया जाएगा कि उन्होंने लोगों के लिए क्या किया और विधानसभा में अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्या मुद्दे उठाए।

एक सवाल के जवाब में मान ने कहा कि पार्टी जल्द ही मुख्यमंत्री पद के लिए अपना चेहरा घोषित करेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब दौरे के दौरान कहा था कि पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा एक सिख होगा।

मान ने कहा कि केजरीवाल के 18 या 20 नवंबर को पंजाब आने की उम्मीद है।

इस बीच, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आप के उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा पर कटाक्ष किया। शिअद नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, ‘‘जिस तरह से उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की गई है, वह पार्टी में घबराहट की स्थिति को दर्शाता है क्योंकि उनके विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं। सभी विधायकों के छोड़ने से पहले, उन्होंने टिकटों की घोषणा की। उनमें से कुछ जिन्हें टिकट दिये गये है, वे पार्टी छोड़ सकते हैं।’’

आप विधायक हरपाल सिंह चीमा ने फिर से उन पर विश्वास दिखाने के लिए पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल और राज्य इकाई के प्रमुख भगवंत मान को धन्यवाद दिया।

हरपाल सिंह चीमा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को फिर से मुझ पर विश्वास दिखाने और दिर्बा के लोगों की सेवा करने का एक और मौका देने के लिए धन्यवाद। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा और पार्टी के लिए फिर से सीट जीतूंगा।’’

आप ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए 2017 में हुए चुनाव में 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है