पंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2026 21:09 IST2026-03-29T21:07:48+5:302026-03-29T21:09:15+5:30

Punjab Assembly Elections 2027: आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में 92 सीटें जीती थीं और अगले चुनावों में इस संख्या को पार करते हुए भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

Punjab Assembly Elections 2027 you win 100 out 117 seats Manish Sisodia said AAP government again? | पंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

file photo

HighlightsPunjab Assembly Elections 2027: आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा में 117 सीट हैं। Punjab Assembly Elections 2027: 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में 100 से अधिक सीटें जीतेगी।

होशियारपुर: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया कि राज्य सरकार द्वारा किए गए "अच्छे कार्यों" का हवाला देते हुए उनकी पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में 100 से अधिक सीटें जीतेगी। होशियारपुर दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी सिसोदिया ने कहा कि पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में 92 सीटें जीती थीं और अगले चुनावों में इस संख्या को पार करते हुए भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा में 117 सीट हैं। 

भाकपा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए पांच सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नीत गठबंधन के घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आवंटित पांच सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की राज्य कार्यकारी परिषद के सदस्य के मरिमुथु को थिरुथुराईपूंडी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनावों में यह सीट जीती थी।

इसी तरह, पार्टी ने कृष्णागिरी जिले के थल्ली निर्वाचन क्षेत्र से टी रामचंद्रन को मैदान में उतारा है। उन्होंने 2006, 2011 और 2021 में यह सीट जीती थी। भाकपा ने भवानीसागर विधानसभा क्षेत्र से पी एल सुंदरम को उम्मीदवार बनाया है। सुंदरम ने 2016 में यह सीट जीती थी, लेकिन 2021 में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के ए बन्नारी से हार गए।

पार्टी ने तिरुप्पुर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से रवि उर्फ ​​एम सुब्रमणियन और श्रीविल्लिपुथुर विधानसभा क्षेत्र से बी महालिंगम को उम्मीदवार बनाया है। द्रमुक नीत धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन ने तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कई दौर की चर्चाओं के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को पांच-पांच सीट आवंटित की हैं।

Web Title: Punjab Assembly Elections 2027 you win 100 out 117 seats Manish Sisodia said AAP government again?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे