लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने जारी की 30 उम्मीदवारों की लिस्ट, पूर्व अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह का नाम भी शामिल, यहां देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2021 14:27 IST

Punjab Assembly Elections: पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होना है। 

Open in App
ठळक मुद्दे2015 कोटकापुरा और बेहबल कलां गोलीबारी मामलों की जांच में एसआईटी जांच की अगुवाई की थी।आप द्वारा घोषित प्रत्याशियों की दूसरी सूची है। इससे पहले, पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।पंजाबी गायक अनमोल गगन मान खरार सीट से जबकि बलकार सिंह सिद्धू रामपुरा फूल सीट से चुनाव लड़ेंगे।

चंडीगढ़ः आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से शुक्रवार को घोषित 30 उम्मीदवारों की सूची में पंजाब पुलिस के पूर्व अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह का नाम भी शामिल है। सिंह ने 2015 कोटकापुरा और बेहबल कलां गोलीबारी मामलों की जांच में एसआईटी जांच की अगुवाई की थी।

 

यह आप द्वारा घोषित प्रत्याशियों की दूसरी सूची है। इससे पहले, पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और ये सभी मौजूदा विधायक हैं। सिंह को अमृतसर उत्तर सीट से टिकट दी गई है। उन्होंने इस साल अप्रैल में स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ले ली थी और बाद में वह आप में शामिल हो गए थे।

पुलिस महानिरीक्षक के पद पर रहे सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा 2015 के कोटकापुरा गोलीकांड में विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच रद्द किए जाने के बाद इस्तीफा दिया था। पंजाबी गायक अनमोल गगन मान खरार सीट से जबकि बलकार सिंह सिद्धू रामपुरा फूल सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पिछले महीने कांग्रेस से इस्तीफा देकर आप में शामिल हुए रमन बहल को गुरदासपुर सीट से जबकि पंजाब के पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवान के बेटे, जगरूप सिंह सेखवान कादियान सीट से चुनाव लड़ेंगे। सेवा सिंह सेखवान का अक्टूबर में निधन हो गया था।

विभूति शर्मा को पठानकोट, शमशेर सिंह को दीना नगर (आरक्षित- अनुसूचित जाति), शैरी कलसी को बटाला, बलबीर सिंह पन्नू को फतेहगढ़ चूरियां, इंदरबीर सिंह निज्जर को अमृतसर दक्षिण, लालजीत सिंह भुल्लर को पट्टी, बलकार सिंह को करतारपुर (आरक्षित), रवजोत सिंह को शाम चौरासी (आरक्षित), ललित मोहन को नवां शहर से और दलजीत सिंह को लुधियाना पूर्व से टिकट दी गई है।

कुलवंत सिंह सिद्धू आत्मनगर से, मनविंदर सिंह पायल (आरक्षित) से, नरेश कटारिया जीरा से, जगदीप सिंह मुक्तसर से, गुरदित सिंह सेखों फरीदकोट से, नीना मित्तल राजपुरा से, हरमीत सिंह सनौर से, चेतन सिंह समाना से और मदन लाल बग्गा लुधियाना उत्तर से चुनाव लड़ेंगे।

जीवन सिंह को गिल (आरक्षित), गुरमीत सिंह खुदियां को लांबी से, गुरलाल को घनौर से, लाभ सिंह उगोके को भदौर (एससी), लाल चंद को भोआ (एससी) से और हरभजन सिंह को जंडियाला (एससी) सीट से टिकट दिया गया है। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होना है। 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावAam Aadmi Partyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया