लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कौन होगा AAP का सीएम चेहरा, पार्टी ने जनता से सुझाव के लिए लॉन्च किया ये फोन नंबर

By विनीत कुमार | Updated: January 13, 2022 15:23 IST

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के चेहरे के लिए जनता से सुझाव मांगा है। पार्टी ने एक फोन नंबर भी जारी किया है, जिस पर फोन से, एमएमएस से या फिर वाटसेप मैसेज के जरिए सुझाव दिया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी ने सीएम के नाम पर सुझाव मांगने के लिए फोन नंबर लॉन्च किया है।अरविंद केजरीवाल के अनुसार पंजाब के लोग 7074870748 पर कॉल, वाटसेप या एसएमएस कर अपनी पसंद बता सकते हैं।

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इसे लेकर लगातार अटकलें जारी हैं। अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि पंजाब की जनता तय करे कि उन्हें सीएम के तौर पर कौन चाहिए। साथ ही पार्टी ने जनता से सीएम के नाम पर सुझाव मांगने के लिए एक फोन नंबर भी लॉन्च कर दिया है।

भगवंत मान को सीएम बनाए जाने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा,  'भगवंत मान हमारे बहुत प्यार हैं, मेरा छोटे भाई है, वे आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं। हम भी कमरे में बैठकर कह रहे थे कि भगवंत मान को सीएम चेहरा बना देते हैं लेकिन इन्होंने कहा कि जनता से पूछना चाहिए।' 

सीएम चेहरे पर सुझाव के लिए फोन नंबर

आम आदमी पार्टी की ओर से एक नंबर- 7074870748 जारी किया गया है। इस पर फोन तक लोग सीएम चेहरे को लेकर अपनी पसंद बता सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि 17 जनवरी को वे इस बात का ऐलान कर देंगे कि 'आप' का पंजाब में सीएम चेहरा कौन होगा। केजरीवाल ने कहा कि ये पहली बार है जब कोई पार्टी इस तरह जनता से सीएम चुनने को कह रही है।

केजरीवाल ने कहा, 'पंजाब के लोग 7074870748 पर कॉल, वाटसेप या एसएमएस कर सकते हैं और अपनी पसंद का नाम बता सकते हैं। फोन नंबर 17 जनवरी को शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। हम प्रतिक्रियाओं को देखेंगे और फीडबैक के आधार पर AAP अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का चयन करेगी।'

बता दें कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कुल 117 सीटों में से 77 सीटें हासिल करते हुए चुनाव जीता था। AAP के हाथ 20 सीटें आई थी। वह दूसरे नंबर पर रही। वहीं अकाली दल ने 15 सीटों पर जबकि तब उसकी गठबंधन सहयोगी पार्टी भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया