लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-पंजाब में आप ही ईमानदार सरकार दे सकती है, पार्टी के सीएम चेहरे के बारे में क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2021 14:53 IST

पंजाब में आप के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने भी कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बड़ी घोषणाएं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 30 सितंबर को संवाददाता सम्मेलन करेंगे।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं चन्नी साहब को सीएम बनने पर बधाई देता हूं। बेअदबी मामले से पंजाब के लोग खफा हैं।

मोहालीः आप आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोहाली पहुंचकर कांग्रेस पर हमला किया। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप ही स्थिर और ईमानदार सरकार दे सकती है। कांग्रेस संकट पर कहा कि हम क्या राज्य के लोग देख रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं चन्नी साहब को सीएम बनने पर बधाई देता हूं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में दागी मंत्रियों को शामिल किया और दागी अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग दी। मैं उनसे उन्हें बर्खास्त करने और कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।

बेअदबी मामले से पंजाब के लोग खफा हैं। मामले का मास्टरमाइंड, मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि वह कौन है, उसे अभी तक कोई सजा नहीं मिली है। चन्नी साहब को कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए, वे नाम खोज लेंगे। 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर सकते हैं।

राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मोहाली में कहा कि हमने बार-बार कहा है कि हम आपको ऐसा सीएम चेहरा देंगे कि आप सभी को गर्व होगा, पंजाब को गर्व होगा। हम कल एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। पंजाब चुनावों के लिए उनकी पार्टी के सीएम चेहरे के बारे में पूछा गया था।

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे और इस दौरान वह ‘‘बड़ी’’ घोषणाएं करेंगे। पार्टी ने ट्विटर पर कहा कि केजरीवाल बुधवार को लुधियाना जाएंगे और वहां के व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे।

आप ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। वह कल लुधियाना जाएंगे और व्यापारियों से मिलेंगे। केजरीवाल 30 सितंबर को संवाददाता सम्मेलन करेंगे। इसमें बड़ी घोषणाएं करेंगे।’’

पंजाब में आप के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने भी कहा कि केजरीवाल बड़ी घोषणाएं करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर जायेंगे।’’ पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh ChanniNavjot Singh Sidhu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों