लाइव न्यूज़ :

पंजाब ने बाल चिकित्सा उपचार प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समूह की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात जून कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि बाल रोग विशेषज्ञों का एक समूह राज्य के लिए उपचार प्रोटोकॉल तैयार करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समूह में सरकारी मेडिकल कालेज, स्वास्थ्य विभाग एवं चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञ शामिल होंगे ।

सिंह ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों को कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित अगली लहर से निपटने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया है ।

वायरस संक्रमण की संभावित अगली लहर के लिए चल रही तैयारियों का आनलाइन माध्यम से जायजा लेते हुए, मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी मेडिकल कालेजों में कम से कम तीन दिनों के लिए ऑक्सीजन की भंडारण क्षमता बनाने का निर्देश दिया और कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में पाइप्ड O2 उपलब्ध करायी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पास किसी भी समय कम से कम 375 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध होनी चाहिए ।

प्रदेश की मुख्य सचिव विनी महाजन ने बैठक में बताया कि राज्य को जल सतह आपूर्ति परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक के ऋण के बदले सोमवार को 500 ऑक्सीजन सांद्रक प्राप्त हुए और 2,500 अन्य आने वाले हैं ।

मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों को निजी क्षेत्र में बाल चिकित्सा कोविड-19 स्तर -2 और स्तर -3 बिस्तरों की पहचान करने का निर्देश दिया, जिसमें विशेषज्ञ, जिला प्रशासन को बाल चिकित्सा प्रोटोकॉल और दवाओं पर सलाह देंगे।

उन्होंने अधिकारियों से राज्य भर में आईसीयू, ऑक्सीजन क्षमता, बुनियादी ढांचे और मैन पावर बढ़ाने के अलावा, बच्चों की कोविड​​-19 जांच के लिए आरटी-पीसीआर मशीनों की संख्या में बढोत्तरी करने के लिये कहा ।

कुछ देशों में तीसरी लहर से होने वाली क्षति दूसरी लहर की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक होने के संकेतों के बीच मुख्यमंत्री ने उपकरणों और डॉक्टरों, विशेषज्ञों, नर्सों की भर्ती आदि के अलावा अन्य संबंधित निर्देश दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग