लाइव न्यूज़ :

सोमवार से शुरू होगा पंजाब और हरियाणा में टीकाकरण का तीसरा चरण

By भाषा | Updated: February 28, 2021 21:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 फरवरी पंजाब और हरियाणा में कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण सोमवार से शुरू होगा।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को बताया कि 60 साल की उम्र से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को टीका दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 45 से 59 साल के बीच की उम्र वाले उन लोगों को भी टीका दिया जाएगा जो पहले से किसी रोग से पीड़ित हैं।

सिद्धू ने यहां एक बयान में कहा कि ऐसे लोगों को पंजीकृत डॉक्टरों से अपने रोग के संबंध में प्रमाण पत्र देना होगा।

मंत्री ने कहा कि टीकाकरण के इस दौर के लिए पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य नहीं है और जिन्हें टीका लगवाना है वह पहले से पंजीकरण करवा सकते हैं और बिना पंजीकरण के भी पहुंच सकते हैं।

उन्होंने कहा, “हालांकि यह सुझाव दिया जाता है कि टीकाकरण स्थल पर इंतजार करने की बजाय वरिष्ठ नागरिक पहले से ही पंजीकरण करवा कर आयें।”

सिद्धू ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में टीका मुफ्त में लगाया जाएगा और निजी अस्पताल इसके लिए 150 रुपये ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल सर्विस चार्ज के रूप में 100 रुपये अतिरिक्त ले सकते हैं।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सोमवार को डिजिटल माध्यम से टीकाकरण के तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे।

यहां जारी एक वक्तव्य में विज ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में टीका मुफ्त लगेगा और सरकारी सूची में शामिल निजी अस्पतालों में 250 रुपये में टीका लगाया जाएगा।

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) राजीव अरोड़ा ने बताया कि लाभार्थियों को अपने साथ मतदाता पहचान पत्र, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि में से कोई एक पहचान पत्र तथा रोग का प्रमाण पत्र लाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?