पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को सामान्य से अधिक रहा न्यूनतम तापमान

By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:58 IST2020-12-11T16:58:24+5:302020-12-11T16:58:24+5:30

Punjab and Haryana recorded minimum temperature on Friday | पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को सामान्य से अधिक रहा न्यूनतम तापमान

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को सामान्य से अधिक रहा न्यूनतम तापमान

चंडीगढ़, 11 दिसंबर हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

विभाग ने बताया कि हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री जबकि करनाल में 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के लुधियाना और पटियाला शहर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.3 और 9.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab and Haryana recorded minimum temperature on Friday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे