लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर एक्शन में अमरिंदर सरकार, पंजाब में 1 दिसंबर से Night Curfew, सीएम ने लिए ये 5 अहम फैसले

By अनुराग आनंद | Updated: November 25, 2020 16:47 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक बयान में कहा कि राज्य में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के अंदेशे के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके अलावा, जानें राज्य सरकार द्वारा लिए गए 5 अहम फैसलों के बारे में।

Open in App
ठळक मुद्देनई पाबंदियों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने एक दिसंबर से मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना बढ़ा दिया है। 1 दिसंबर से सभी होटल, रेस्तरां और विवाह स्थलों को रात 9:30 बजे बंद करने का निर्देश दिया गया है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पंजाब में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कड़े नियमों का ऐलान किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संबंधी महामारी से निपटने के लिए एक दिसंबर से राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि राज्य में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के अंदेशे के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके अलावा, भी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कई अन्य पाबंदियों का ऐलान किया है। 

1.एक दिसंबर से मास्क नहीं लगाने पर लगेगा इतना जुर्मानानई पाबंदियों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने एक दिसंबर से मास्क नहीं लगाने या एक-दूसरे से दूरी नहीं बनाने पर जुर्माने को दोगुना करने का निर्देश दिया। मास्क नहीं लगाने या एक-दूसरे से दूरी नहीं बनाने पर जुर्माना 500 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया जाएगा।

2.दिसंबर के पहले दिन से ये नियम भी लागूबता दें कि 1 दिसंबर से सभी होटल, रेस्तरां और विवाह स्थलों को रात 9:30 बजे बंद करने का निर्देश दिया गया है। 15 दिसंबर को इन पाबंदियों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि लोगों को 15 दिसंबर तक कड़ाई से नियमों का पालन करना होगा।

3.प्राइवेट अस्पताल की भी समीक्षा होगीदिल्ली से पंजाब में इलाज के लिए आने वाले रोगियों के प्रवाह को देखते हुए राज्य के निजी अस्पतालों में बेड उपलब्धता की समीक्षा और अनुकूलन करने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन को संबंधित विभागों के साथ काम करने के लिए कहा गया है, ताकि वे अधिक निजी अस्पतालों को बोर्ड पर आने के लिए प्रोत्साहित करें और कोविड की देखभाल के लिए बेड की व्यवस्था करें।

4. आपातकालीन नियुक्तियां करने का भी निर्देशमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों को विशेषज्ञों, सुपर-विशेषज्ञों, नर्सों और पैरामेडिक्स की आपातकालीन नियुक्तियां करने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही विभागों से यह भी कहा गया है कि भविष्य आवश्यक होने पर चौथे और पांचवें साल के एमबीबीएस छात्रों को बैक-अप के रूप में तैयार करने पर विचार करें।

5. आरटी-पीसीआर परीक्षण क्षमता को बढ़ाने का दवाब बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस की टेस्टिग को मजबूत करने और रोजाना 25,500 आरटी-पीसीआर परीक्षण क्षमता का पूरा उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

टॅग्स :पंजाबअमरिन्दर सिंहकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया