लाइव न्यूज़ :

पंजाब: फगवाड़ा में 45 लाख रुपये की लूट मामले में आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:41 IST

Open in App

फगवाड़ा, 30 दिसंबर पंजाब के फगवाड़ा में बंदूक के बल पर 45 लाख रुपये की लूट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुद्रा विनिमय कंपनी के कर्मचारी शंकर मैनी को 25 दिसंबर को अगवा कर 45 लाख रुपये लूट लिये गए थे। तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने मैनी को फगवाड़ा से अगवा कर लिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह काख ने कहा कि आरोपी की पहचान चंडीगढ़ निवासी अखिल रावत उर्फ सोनू के रूप में हुई है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी के कब्जे से 22 लाख रुपये और दो कार बरामद की गई हैं।

अधिकारी ने कहा कि बदमाशों ने मैनी को कार में बंधक बनाकर उससे नकदी लूटकर गोराया में छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी जिसे आरोपी ने बदला था।

काख ने कहा कि मामले के दो अन्य आरोपियों अमनदीप सिंह और शमी शर्मा की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा