लाइव न्यूज़ :

पंजाब की आप इकाई ने प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के समर्थन में राज्य में मोटरबाइक रैलियां निकालीं

By भाषा | Updated: January 23, 2021 16:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने दिल्ली में 26 जनवरी को प्रस्तावित किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की खातिर शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में मोटरबाइक रैलियां निकाली।

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए लोगों को प्रेरित करने की खातिर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में दो पहिया वाहन रैलियां निकालीं।

पंजाब के संगरूर, मोहाली और फरीदकोट समेत कई स्थानों पर मोटर बाइक रैलियां निकाली गईं। इसमें शामिल आप कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर लिखा था ‘‘किसान नहीं, भोजन नहीं’’ और ‘‘किसान मजदूर एकता जिंदाबाद’’।

आप पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में शामिल होगी हालांकि ‘‘एक राजनीतिक दल के तौर पर नहीं।’’ पंजाब में आप के विधायक और इस इकाई के पदाधिकारी ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेंगे।

किसान नेताओं ने कहा है कि 26 जनवरी को ‘‘ट्रैक्टर परेड’’ योजना के अनुरूप निकाली जाएगी और किसान यूनियनों ने पुलिस से कहा है कि इस दौरान शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार की है।

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा का हवाला देकर पुलिस अधिकारियों ने किसान संगठनों के नेताओं से अनुरोध किया था कि वे दिल्ली से बाहर ट्रैक्टर परेड निकालें। किसान नेताओं ने कहा कि वे दिल्ली में बाहरी रिंग रोड पर ही परेड निकालेंगे।

दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों में बड़ी संख्या पंजाब, हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की है।

किसान संगठनों का आरोप है कि नए कृषि कानूनों से मंडी और एमएसपी खरीद प्रणालियां समाप्त हो जाएंगी तथा किसान बड़े कॉरपोरेट घरानों की दया पर निर्भर हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू