लाइव न्यूज़ :

पंजाब : आप ने शिअद-भाजपा सरकार के समय किए गए पीपीए समझौते को रद्द करने की मांग की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:24 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जून पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी आप ने सोमवार को आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती शिअद-भाजपा सरकार के समय ‘‘गलत’’ बिजली खरीद समझौते (पीपीए) के कारण राज्य में बिजली की व्यवस्था खराब है।

आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

मान ने यहां बयान जारी कर दावा किया कि शिअद-भाजपा शासनकाल के दौरान राज्य में तीन निजी ताप विद्युत संयंत्रों की स्थापना के लिए अभी तक पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने निर्धारित शुल्क के तौर पर 20 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इनमें से 5700 करोड़ रुपये का भुगतान बिजली आपूर्ति प्राप्त किए बगैर किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘निजी कंपनियां अगर गर्मी के मौसम और धान की रोपनी के समय भी बिजली की आपूर्ति नहीं करती हैं तो पीपीए में उन्हें दंडित करने का प्रावधान नहीं है, जो निजी कंपनियों और सरकार की मंशा को स्पष्ट रूप से जाहिर करता है।’’

संगरूर के सांसद ने कहा कि पीएसपीसीएल द्वारा ताप विद्युत संयंत्रों को बिजली की आपूर्ति किए बगैर पैसे का भुगतान करना राज्य के हितों की रक्षा किए बगैर पीपीए पर दस्तखत का परिणाम है।

कांग्रेस नीत सरकार पर बरसते हुए मान ने कहा कि मुख्यमंत्री सिंह ने पीपीए पर श्वेत पत्र जारी करने का वादा किया था लेकिन ऐसा करने में वह ‘‘विफल’’ रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा ‘‘गलत’’पीपीए पर हस्ताक्षर करने के सिलसिले में सिंह ने कभी कोई कार्रवाई करने का प्रयास नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग