लाइव न्यूज़ :

पंजाब: बिजली शुल्क में कटौती के फैसले को आप ने बताया ‘चुनावी स्टंट’, ‘चुनावी जुमला’

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर पंजाब सरकार के बिजली के शुल्क को कम करने के फैसले को “चुनावी स्टंट” करार देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को आरोप लगाया कि यह कदम अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मतों को “खरीदने” के उद्देश्य से उठाया गया है।

पार्टी मुख्यालय में यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंजाब में पार्टी के राजनीतिक मामलों के सह-संयोजक राघव चड्ढा ने राज्य के लोगों को भी मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के जाल में न फंसने को लेकर आगाह किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के पिछले साढ़े चार वर्षों में विभिन्न मोर्चों पर अपनी विफलताओं को छिपाने और उन्हें “गुमराह व बेवकूफ” बनाकर वोट सुरक्षित करने के लिए चुनाव से कुछ महीने पहले बिजली दरों में कटौती की है।

आप नेता ने बिजली दरों में कटौती को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री का उपहास करते हुए कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि चन्नी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब के लोगों को मुफ्त और निर्बाध बिजली मुहैया कराने के वादे से ‘डर’ गए थे।

यह बयान पंजाब कैबिनेट द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट की कमी करने का फैसला करने के तुरंत बाद आया। फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लोगों के लिए ‘दीपावली का एक बड़ा उपहार’ है।

चड्ढा ने आरोप लगाया, “यह अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चन्नी साहब का चुनावी स्टंट और जुमला है। बिजली दरों में कटौती का फैसला लोगों को बेवकूफ बनाने और उनका वोट हासिल करने के इरादे से लिया गया है।”

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का ‘चुनावी स्टंट’ चालू वित्त वर्ष के अंत तक खत्म हो जाएगा क्योंकि संशोधित बिजली शुल्क केवल 31 मार्च, 2022 तक ही प्रभावी रहेगा।

चड्ढा ने कहा, “मैं पंजाब के लोगों को सावधान करना चाहता हूं कि वे चन्नी साहब के ‘चुनावी स्टंट’ और ‘चुनावी जुमले’ के झांसे में न आएं। वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह आपका वोट खरीदना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर