Punjab Aam Aadmi Party: भगवंत मान की जगह अमन अरोड़ा को कमान?, आखिर अरविंद केजरीवाल ने क्यों किया बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2024 09:13 IST2024-11-23T09:11:41+5:302024-11-23T09:13:10+5:30

Punjab Aam Aadmi Party: विधानसभा की गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (अनुसूचित जाति) और बरनाला सीट पर हाल ही में हुए उपचुनावों के नतीजों से एक दिन पहले यह कदम उठाया गया है।

Punjab Aam Aadmi Party Aman Arora in place Bhagwant Mann Why did Arvind Kejriwal make change aap party dal change | Punjab Aam Aadmi Party: भगवंत मान की जगह अमन अरोड़ा को कमान?, आखिर अरविंद केजरीवाल ने क्यों किया बदलाव

file photo

Highlightsमौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद ये सीटें खाली हो गयी थीं। चार सीट पर उपचुनाव को मान के लिए एक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। मान सरकार ने अपने कार्यकाल के ढाई वर्ष पूरे कर लिए हैं।

Punjab Aam Aadmi Party: पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा को पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक महीने पहले कहा था कि वह पार्टी की राज्य इकाई के पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आप नेतृत्व से बात करेंगे, जिसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। मान ने प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा व्यक्त की थी। पंजाब में ‘आप’ का प्रमुख हिंदू चेहरा अरोड़ा पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष होंगे और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। विधानसभा की गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (अनुसूचित जाति) और बरनाला सीट पर हाल ही में हुए उपचुनावों के नतीजों से एक दिन पहले यह कदम उठाया गया है।

इस वर्ष मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद ये सीटें खाली हो गयी थीं। इन चार सीट पर उपचुनाव को मान के लिए एक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश में मान सरकार ने अपने कार्यकाल के ढाई वर्ष पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज (शुक्रवार) मैंने अपने दो करीबी साथियों मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी।

पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शेरी कलसी कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।” उन्होंने कहा, “मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा भरोसा है कि वे आने वाले समय में पंजाब में पार्टी और संगठन को मजबूत करेंगे और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।” 

Web Title: Punjab Aam Aadmi Party Aman Arora in place Bhagwant Mann Why did Arvind Kejriwal make change aap party dal change

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे