लाइव न्यूज़ :

बूरे फंसे नवजोत सिंह सिद्धू, 'कैप्टन' के तीन मंत्रियों ने मांगा इस्तीफा

By भाषा | Updated: December 2, 2018 01:01 IST

यह विवाद तब और गहरा गया जब सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘तथ्यों को तोड़-मरोड कर पेश करने से पहले आप तथ्यों को सही कर लें। राहुल गांधी जी ने मुझसे पाकिस्तान जाने को कभी नहीं कहा। पूरी दुनिया जानती है कि मैं (पाकिस्तानी)प्रधानमंत्री इमरान खान के निजी न्यौते पर पाकिस्तान गया।’’ 

Open in App

पंजाब के तीन मंत्रियों ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर राज्य मंत्रिमंडल से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की शनिवार को मांग की। यह सारा विवाद करतारपुर गलियारे के शिलान्यास कार्यक्रम में शरीक होने के लिए सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा से पैदा हुआ है। 

यह विवाद तब और गहरा गया जब सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘तथ्यों को तोड़-मरोड कर पेश करने से पहले आप तथ्यों को सही कर लें। राहुल गांधी जी ने मुझसे पाकिस्तान जाने को कभी नहीं कहा। पूरी दुनिया जानती है कि मैं (पाकिस्तानी)प्रधानमंत्री इमरान खान के निजी न्यौते पर पाकिस्तान गया।’’ 

एक दिन पहले हैदराबाद में सिद्धू से जब संवाददाताओं ने मुख्यमंत्री की मंजूरी के बगैर पाकिस्तान जाने के बारे में पूछा था, तब उन्होंने उनका (अमरिंदर का) मजाक उड़ाया था।

उन्होंने वहां कहा था, ‘‘राहुल गांधी मेरे ‘‘कप्तान’’ हैं। उन्होंने ही मुझे पाकिस्तान भेजा। राहुल गांधी कैप्टन (अमरिंदर सिंह) के भी कैप्टन हैं।’’ 

इस पर पंजाब के मंत्रियों ने कहा है कि यदि सिद्धू अमरिंदर सिंह को अपना कैप्टन नहीं समझते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री की टीम छोड़ देनी चाहिए।

हैदराबाद में दिये गये बयान को लेकर सिद्धू पर ग्रामीण एवं विकास मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने प्रहार किया है।

सोढ़ी ने कहा कि इस मुद्दे पर अन्य मंत्री भी अमरिंदर सिंह के साथ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जिन मंत्रियों से बातचीत की, वे अरुणा चौधरी एवं साधु सिंह धरमसोत हैं। हम सभी कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।’’ 

सूत्रों ने कहा है कि सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह मुद्दा उठने की संभावना है।

बाजवा ने कहा, ‘‘अगर वह कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना कप्तान नहीं मानते तो उन्हें नैतिक आधार पर मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देना चाहिए और राहुल गांधी उन्हें जो भी काम कहें, वही करना चाहिए।’’ 

मंत्री ने मांग की कि सिद्धू को मुख्यमंत्री से माफी मांगनी चाहिए। बाजवा ने कहा, ‘‘उन्हें कैप्टन साहब को पंजाब में अपने नेता के तौर पर स्वीकार करना होगा।’’ 

सरकारिया ने सिद्धू की भाषा को ‘आपत्तिजनक’ देते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी हमारे नेता हैं और वह हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पंजाब में सरकार के नेतृत्व कर्ता अमरिंदर सिंह हैं जो राज्य के हमारे कैप्टन हैं और हम सभी उनके नेतृत्व में टीम की तरह काम करते हैं। यदि सिद्धू या किसी अन्य को इससे समस्या है और वह उनके नेतृत्व में काम नहीं कर सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।’’ 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूकरतारपुर साहिब कॉरिडोरराहुल गांधीअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है