पंजाब: 2 मालगाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, दो लोकोपायलट गंभीर रूप से घायल

By आकाश चौरसिया | Updated: June 2, 2024 10:22 IST2024-06-02T10:07:13+5:302024-06-02T10:22:16+5:30

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में स्थित माधोपुर के पास पड़ने वाले श्रीहिंद में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोकोपायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जीआरपी ने पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया।

Punjab 2 goods trains collided two loco pilots seriously injured | पंजाब: 2 मालगाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, दो लोकोपायलट गंभीर रूप से घायल

फोटो क्रेडिट- (एएनआई)

Highlightsपंजाब के फतेहगढ़ साहिब में दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गईइसके कारण 2 लोकोपायलट घायल हुएअच्छी बात ये रही है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई

नई दिल्ली: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में स्थित श्रीहिंद माधोपुर के पास आज सुबह दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 2 लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, दोनों लोकोपायलट को श्री फतेहगढ़ साहिब अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस जीआरपी ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। 

राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) सरहिंद पुलिस स्टेशन रतन लाल ने बताया, "सुबह करीब 3:45 बजे हमें सूचना मिली कि दुर्घटना हुई है। हम मौके पर पहुंच गए हैं। दो लोको पायलट घायल हो गए हैं और उन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"

सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की डॉ. इवानप्रीत कौर ने घायलों के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "ट्रेन हादसे में दो घायल लोको पायलटों को राजिंदरा अस्पताल, पटियाला रेफर किया गया है। दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं।"

Web Title: Punjab 2 goods trains collided two loco pilots seriously injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे