लाइव न्यूज़ :

पंजाब: मोगा की 105 साल की करतार कौर ने लगवाया कोरोना वायरस का टीका

By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अप्रैल पंजाब के मोगा की 105 साल की करतार कौर ने रविवार को अपने 80 वर्षीय बेटे के साथ कोरोना वायरस का टीका लगवाया और लोगों से भी बगैर कोई संकोच किए यह टीका लगवाने की अपील की।

एक बयान के अनुसार, भींडर खुर्द गांव की निवासी का मानना है कि टीकाकरण से ही यह बीमारी नियंत्रित होगी और उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की।

कौर ने मोगा के वार्ड संख्या तीन में एक स्वास्थ्य शिविर में टीके की पहली खुराक ली। उनके साथ उनके बेटे हरपिंदर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी टीके लगवाए।

बयान में कहा गया कि कौर ने टीका लगवाकर दूसरों के लिए एक मिसाल पेश की है। यह उनकी इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कौर की भावना की प्रशंसा करते हुए मोगा के उपायुक्त संदीप हंस ने 45 वर्ष से अधिक के सभी पात्र लोगों से संकोच छोड़कर खुद को और अपने परिवार को टीका लगवाने की अपील की।

पंजाब में अब तक संक्रमण के कुल 2,69,733 मामले आ चुके हैं और 7,448 मौतें हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट