लाइव न्यूज़ :

'सजा सख्त होनी चाहिए, गलत तरीके से बरी होने पर समाज को गलत संदेश जाएगा'

By भाषा | Updated: October 24, 2019 05:28 IST

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतिंदर कुमार गौतम ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से किसी बेगुनाह को सजा नहीं होनी चाहिए। यही सिद्धांत समान रूप से इस बात पर भी लागू होता है कि कोई भी दोषी सजा बिना नहीं छोड़ा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की एक अदालत ने महिला पर हमला करने के मामले में सजा सुनाते हुए सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि दोषियों को सजा देने की प्रक्रिया कठोर होनी चाहिए क्योंकि गलत तरीके से आरोपियों के बरी होने पर समाज में गलत संदेश जाएगा।

दिल्ली की एक अदालत ने महिला पर हमला करने के मामले में सजा सुनाते हुए सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि दोषियों को सजा देने की प्रक्रिया कठोर होनी चाहिए क्योंकि गलत तरीके से आरोपियों के बरी होने पर समाज में गलत संदेश जाएगा। अदालत ने दोषी को 16 महीने के कारावास की सजा सुनाई।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतिंदर कुमार गौतम ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से किसी बेगुनाह को सजा नहीं होनी चाहिए। यही सिद्धांत समान रूप से इस बात पर भी लागू होता है कि कोई भी दोषी सजा बिना नहीं छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अदालतों को इस तरह से फैसला देना चाहिए जो समाज के मनोभाव को प्रतिबिंबित करे।

अदालत ने यह टिप्पणी पिछले साल अगस्त में 22 साल की युवती पर हमले के मामले में दोषी को 16 महीने की जेल और 15,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाते हुए की। अदालत ने कहा कि गलत तरीके से बरी करने पर प्रतिक्रियाओं की श्रृंखला शुरू होती है और अंतत: लोगों का कानून के राज के प्रति भरोसा कम होता है।

अदालत ने कहा कि फौजदारी न्याय व्यवस्था को लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना ही होगा। गौरतलब है कि पिछले साल 18 अगस्त को पश्चिमी विनोद नगर में पीड़िता घर लौट रही थी तभी दोषी सोनू कुमार ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया था। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया