लाइव न्यूज़ :

पुणे के निजी अस्पतालों को टीका खरीदने के लिए है दिशा-निर्देश का इंतजार

By भाषा | Updated: May 4, 2021 20:40 IST

Open in App

पुणे, चार मई पुणे के कई निजी अस्पताल टीका खरीदने और टीकाकरण शुरू करने के लिए सरकार से स्पष्ट दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। जिले में फिलहाल टीके की अनुपलब्धता के कारण टीकाकरण अभियान रुका हुआ है।

कुछ निजी अस्पतालों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जब से सरकार ने एक मई से 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों को टीका लगाने की अनुमति दी है उन्हें कॉरपोरेट्स से कर्मचारियों और उनके परिजनों को टीके लगाने का अनुरोध प्राप्त हो रहा है।

नोबेल अस्पताल के निदेशकों में से एक डॉक्टर एस.के. राउत ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा एक मई से 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण की अनुमति दिए जाने के बाद हमें बड़े कॉरपोरेट्स से उनके यहां जाकर टीके लगाने के आग्रह आ रहे है। उन्होंने हमसे कर्मचारियों को टीका लगाने का अनुरोध किया है।’’

उन्होंने बताया कि कॉरपोरेट्स के अलावा अस्पताल को हाउसिंग सोसायटी, होटलों और हॉस्पिटालिटी इंडस्ट्री से भी ऐसे ही अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।

डॉक्टर राउत ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने उन्हें बताया कि है टीके की उपलब्ध खुराक में से 50 प्रतिशत केन्द्र सरकार को, 25 प्रतिशत राज्य सरकारों को और बाकी बचे 25 प्रतिशत निजी अस्पतालों को दी जाएगी।

इंस्टीट्यूट ने अभी तक यह नहीं बताया है कि टीके की अगली खेप कब उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल एक ओर जहां दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं, हम डॉक्टर रेड्डीज से स्पूतनिक-वी टीका खरीदने की संभावना पर विचार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब