लाइव न्यूज़ :

पुणे के डॉक्टर को दिल्ली में गुंडों ने घेरा, धर्म पूछकर लगवाए 'जय श्री राम' के नारे

By भाषा | Updated: May 28, 2019 18:04 IST

अरुण गद्रे ने कहा कि यह घटना रविवार को कनॉट प्लेस के पास उस समय हुयी जब वह सुबह की सैर पर थे। गद्रे जंतर मंतर के पास वाईएमसीए में ठहरे हुए थे और उसी दिन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उन्हें बिजनौर जाना था।

Open in App

पुणे के एक डॉक्टर ने मंगलवार को कहा कि पिछले दिनों नयी दिल्ली में उनका युवाओं के एक समूह से सामना हुआ और उन्हें ‘जय श्री राम’ बोलने को कहा गया।अरुण गद्रे ने कहा कि यह घटना रविवार को कनॉट प्लेस के पास उस समय हुयी जब वह सुबह की सैर पर थे। गद्रे जंतर मंतर के पास वाईएमसीए में ठहरे हुए थे और उसी दिन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उन्हें बिजनौर जाना था।

गद्रे ने कहा, ‘‘वाईएमसीए के पास सुबह करीब छह बजे सुबह की सैर कर रहा था और अचानक मेरा सामना युवाओं के एक समूह से हुआ और मुझे ‘जय श्री राम’ बोलने को कहा गया। मैं चकित रह गया और मैंने वैसा किया। लेकिन उन लोगों ने जोर देकर कहा कि मैं इसे जोर से बोलूं। उन लोगों ने मुझसे पूछा कि अंकल क्या आप हिंदू नहीं हैं।’’

गद्रे ने कहा कि उन्होंने इस घटना को 'थोड़ा मजाकिया' पाया और पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। गद्रे ने कहा कि युवाओं ने उन्हें कोई चोट नहीं पहुंचाई और इसीलिए उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करायी। उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने अपने एक पत्रकार मित्र को इस बारे में बताया था। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल