लाइव न्यूज़ :

सड़कों पर पुनीत राजकुमार के पोस्टर और सबकी ज़ुबां पर ‘‘अप्पू’’ ,कुछ इस तरह याद कर रहे हैं लोग अपने चहेते अभिनेता को

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:27 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

मुंबई, 30 अक्टूबर कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का कल यानी शुक्रवार को अकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। बेंगलुरू की प्रमुख सड़कों पर और मैसुरु में चामुंडेश्वरी मंदिर जाने के रास्ते में प्रशंसकों ने अभिनेता के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए हैं और कहीं पर इनपर फूल-मालाएं भी चढ़ाई गई हैं।

‘अप्पू’, ‘वीरा कन्नडिगा’ और ‘मौर्य’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 46 वर्ष के थे। पुनीत राजकुमार दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे थे।

शुक्रवार देर शाम तक कर्नाटक के विभिन्न शहरों में खासतौर से बेंगलुरु और मैसुरु में अभिनेता के कई बड़े पोस्टर लगाए गए। इनमें से कई पोस्टर में पुनीत मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं,तो कई पोस्टर में उनके दिवंगत पिता एवं अपने समय के मशहूर अभिनेता राजकुमार की तस्वीरें भी हैं।

राज्य की राजधानी में बैंगलोर गोल्फ क्लब से लेकर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) तक, उनके प्रवेश द्वार पर पुनीत की स्मृति में एक श्रद्धांजलि पोस्टर लगा हुआ था। मैसुरु मार्ग पर दुकानों से लेकर बैंगलोर विश्वविद्यालय क्षेत्र के पास एक कार गैराज तक, अभिनेता की तस्वीरें लगी हुई हैं। बिजली के खंभों पर छोटे-छोटे बैनर लगाए गए हैं।

इनके अलावा भी विभिन्न मार्ग और स्थान पुनीत के पोस्टर से पटे हुए हैं जो यह बता रहे हैं कि लोग उन्हें कितना पसंद करते थे और अपने प्रिय अभिनेता के निधन से कितने दुखी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन समेत अनेक लोगों ने पुनीत को श्रद्धांजलि दी।

अभिनेता अजय देवगन, संजय दत्त, चिरंजीवी, महेश बाबू समेत कई अभिनेताओं ने भी पुनीत को श्रद्धांजलि दी।

कन्नड़ फिल्मों के जानेमाने सितारे पुनीत की आखिरी झलक पाने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों शोकाकुल प्रशंसक शनिवार को कांतिराव स्टेडियम पहुंचे जहां अभिनेता की पार्थिव देह रखी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो