लाइव न्यूज़ :

पुणे जिला परिषद के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 1.97 करोड़ का योगदान दिया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 11:44 IST

Open in App

पुणे, 20 अप्रैल कोविड-19 महामारी के बीच पुणे जिला परिषद के कर्मचारियों ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए अपने एक दिन के वेतन के रूप में 1.97 करोड़ रुपये का योगदान दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुणे जिला परिषद के सीईओ आयुष प्रसाद ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि यह पैसा कोविड-19 रोगियों की सेवा करने वाले डॉक्टरों को प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, '' महाराष्ट्र में यहां के जिला परिषद कर्मचारियों, जिनमें से सभी अग्रिम मोर्चे के कर्मचारी हैं, ने अपना एक दिन का वेतन दान दिया है। कुल राशि 1.97 करोड़ रुपये हुई है। ''

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 130 डॉक्टरों को नियुक्त करने के लिए विभिन्न राज्यों के समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किए हैं।

उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ सबसे अच्छे डॉक्टर हों और पुणे के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की जान बचा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है