महाराष्ट्रः पुणे में महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर आंख गंवाई
By स्वाति सिंह | Updated: November 5, 2020 15:32 IST2020-11-05T15:18:16+5:302020-11-05T15:32:37+5:30
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव ग्रामीणमुख ने कहा कि पुणे ग्रामीण ने बताया कि पुणे में शिरूर तहसील के नवारे गांव में एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर उस समय हमला किया गया जब वह मंगलवार रात अपने घर से बाहर गई थी।

महिला ने एक आंख पूरी तरह से खो दी और उसकी दूसरी आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
Highlights37 वर्षीय महिला से कथित छेड़छाड़ की कोशिश के विरोध करने के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं हैं। यह घटना पुणे के नवारे गाँव की बताई जा रही है।
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में छेड़खानी का विरोध करने के दौरान एक महिला की आंखें बुरी तरह जख्मी कर दी गईं। पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस उपाधीक्षक राहुल दास ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना मंगलवार रात शिरुर तहसील के एक गांव की है। मजदूरी करने वाली यह महिला शौच के लिए बाहर गई थी, उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसपर हमला किया।
अधिकारी ने बताया कि विरोध के दौरान आरोपी ने महिला की आंखें जख्मी कर दीं और वहां से फरार हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टरों के अनुसार, हमले में महिला ने एक आंख खो दी है जबकि दूसरी भी जख्मी है।’’ पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है