लाइव न्यूज़ :

पुणे: विमान में बम रखा होने की अफवाह उड़ाने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 23:36 IST

Open in App

पुणे, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उड़ान अधिकारियों के साथ झगड़े के बाद यह दावा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया कि पुणे-रांची उड़ान में बम रखा है।

हालांकि उसका दावा झूठा निकला, लेकिन इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और उड़ान में तीन घंटे की देरी हुई।

विमंतल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भरत जाधव ने बताया कि बाद में आरोपी रुशिकेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया गया। सावंत रांची जाने के लिए शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी के साथ पुणे हवाई अड्डे पर पहुंचा था।

जाधव ने कहा, ''उसे (सावंत) 16 अक्टूबर को वापस लौटना था। भारतीय वायुसेना यहां हवाई अड्डे के रनवे की मरम्मत का काम कर रही है, इसलिए इसका संचालन 16 से 29 अक्टूबर तक बंद रहने वाला है। ऐसे में आरोपी चाहता था कि वापसी की यात्रा को 15 अक्टूबर को निर्धारित किया जाए।''

पुलिस अधिकारी ने कहा, ''एयरलाइन अधिकारियों ने उसे बताया कि उसके टिकट का समय बदल दिया गया है, लेकिन तारीख में बदलाव वापसी यात्रा से तीन दिन पहले दिखाई देगा।''

जाधव ने कहा, ''आरोपी ने दावा किया कि उसने कल रात विमान में एक बम रखा होने का सपना देखा था। अधिकारियों ने विमान को रास्ते से हटा दिया और हमें बुलाया। हमने पूरी तरह से तलाशी ली और कुछ नहीं मिला, लेकिन उड़ान में तीन घंटे की देरी हुई।''

उन्होंने कहा कि सावंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो