लाइव न्यूज़ :

पुणे : नाइजीरिया से आए तीन लोगों सहित सात के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 5, 2021 21:55 IST

Open in App

पुणे, पांच दिसंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले में सात लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ ही राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों की कुल संख्या आठ हो गई।

विभाग ने बताया कि संक्रमितों में नाइजीरिया से आई महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। वह 24 नवंबर को नजदीकी पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में अपने भाई से मिलने आई थी। अधिकारी ने बताया कि महिला का भाई और उसकी दो बेटियां भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाई गई हैं। वहीं, पिछले महीने के आखिरी सप्ताह फिनलैंड से पुणे लौटे एक अन्य व्यक्ति के भी ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विभाग ने बताया कि महिला, उसकी एक बेटी और भाई का टीकाकरण पूरा हो चुका है।

एक अधिकारी ने कहा कि फिनलैंड से आए व्यक्ति का भी टीकाकरण पूरा हो चुका है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा, ''भारतीय मूल की 44 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक अपनी 18 और 12 साल की बेटियों के साथ 24 नवंबर को नाइजीरिया के लागोस से अपने भाई से मिलने पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र पहुंची थी।

पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार महिला, उसकी दो बेटियां, 45 वर्षीय भाई और भाई की सात व डेढ़ साल की दो बेटियां, ओमीक्रोन से संक्रमित पाई गई हैं।''

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में अबतक आठ लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले ठाणे जिले में एक व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया था। ठाणे में संक्रमित मिला व्यक्ति पेशे से मरीन इंजीनियर है और इस समय कल्याण के कोविड मरीज देखभाल केंद्र में उसका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया था कि संक्रमित डोम्बिवली इलाके का रहने वाला है और 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली और उसके बाद मुंबई विमान से पहुंचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर