लाइव न्यूज़ :

भीमा कोरेगांव हिंसा: युवक पर हमला करने वाले चार संदिग्धों की पुलिस ने फोटो की जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 8, 2018 18:52 IST

भीमा कोरेगांव हिंसा: पुणे पुलिस फटांगड़े की हत्या के सिलसिले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामला फरवरी में राज्य सीआईडी को सौंपा गया था।

Open in App

पुणे, 08 जून: महाराष्ट्र पुलिस की अपराध शाखा विभाग ने शुक्रवार को एक वीडियो फुटेज जारी किया जिसमें गत एक जनवरी को भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा के दौरान चार लोग एक युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं। एक जनवरी को भीमा कोरेगांव हिंसा के दौरान सनसवाडी के निकट पत्थरों और लाठियों के साथ उग्र भीड़ ने कनूर मेसाई निवासी राहुल फटांगडे (30) पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। 

पुणे पुलिस फटांगड़े की हत्या के सिलसिले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामला फरवरी में राज्य सीआईडी को सौंपा गया था। सीआईडी की पुणे इकाई के पुलिस अधीक्षक अक्कानौरू प्रसाद प्रह्लाद ने बताया, 'जांच के दौरान हमने एक वीडियो फुटेज बरामद किया, जिसमें भीड़ को लाठियों और पत्थरों से हमला करते देखा जा रहा है। हम चार और हमलावरों की पहचान करने में सफल रहे।' 

प्रह्लाद ने कहा, वीडियो में दिखे चार लोगों की पहचान की जानी बाकी है। इसलिये हम इन संदिग्धों की तस्वीरों के साथ-साथ फटांगडे पर हमला करने वाली उन्मादी भीड़ का पूरा वीडियो फुटेज भी जारी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और पुलिस की मदद करें ताकि वीडियो फुटेज में दिख रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया जा सके। भीमा कोरेगांव की लड़ाई के 200 साल पूरे होने के मौके पर 31 दिसंबर को पुणे के शनिवारवाडा में आयोजित एल्गार परिषद में भड़काऊ भाषण दिये जाने के बाद गत एक जनवरी को हिंसा भड़की थी। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे। (खबर इनपुट-भाषा)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भीमा कोरेगांवमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी