लाइव न्यूज़ :

पुणे दीवार हादसा: बिल्डरों के खिलाफ गैर इरादातन हत्या का मामला दर्ज, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2019 20:48 IST

महाराष्ट्र के पुणे में कोंढवा इलाके में शनिवार तड़के दीवार गिरने से हुई मौतों के मामले में दो आवासीय परियोजनओं के डेवलपरों, निर्माण के काम में लगे इंजीनियरों और मजदूरों के ठेकेदारों के खिलाफ गैरइरादातन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App

पुणे, 29 जूनः महाराष्ट्र के पुणे में कोंढवा इलाके में शनिवार तड़के दीवार गिरने से हुई मौतों के मामले में दो आवासीय परियोजनओं के डेवलपरों, निर्माण के काम में लगे इंजीनियरों और मजदूरों के ठेकेदारों के खिलाफ गैरइरादातन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि पुणे में लगातार बारिश के कारण निर्माणाधीन एल्कॉन स्टाइलस सोसाइटी की 22 फुट ऊंची दीवार वहां काम करने वाले मजदूरों की झोपड़ियां पर गिर जाने से चार बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रात डेढ़ बजे से पौने दो बजे के बीच हुआ।

अधिकारियों के अनुसार तीन लोगों को बचा लिया गया और इनमें से दो लोगों का इलाज चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बिल्डरों की पहचान एल्कॉन लैंडमार्क के जगदीश प्रसाद अग्रवाल(64), सचिन अग्रवाल (34), राजेश जगदीशप्रसाद अग्रवाल(27), विवेक अग्रवाल, (21), विपुल अग्रवाल (21) और कंचन रॉयल एक्जोटिका प्रोजेक्ट के पंकज वोरा, सुरेश शाह और रश्मिकांत गांधी के रूप में की गई है।

इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैरइरादातन हत्या) और धारा 34 (सामान्य आशय) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह