लाइव न्यूज़ :

पुणे पुलिस ने एनसीबी के गवाह गोसावी को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 18:10 IST

Open in App

पुणे, 11 नवंबर महाराष्ट्र में पुणे छावनी थाने की पुलिस ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के गवाह किरण गोसावी को वर्ष 2020 में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में अपनी हिरासत में ले लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गोसावी को अदालत ने वर्ष 2018 के एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा था। अदालत ने उसे पुणे के ही फर्शखाना पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा था। आरोप है कि गोसावी ने मलेशिया के होटल उद्योग में नौकरी दिलाने के नाम पर चिन्मय देशमुख नामक व्यक्ति से 3.09 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

वहीं पुणे छावनी पुलिस थाने में दर्ज मामले में आरोप है कि गोसावी ने वर्ष 2020 में मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से करीब चार लाख रुपये की धोखाधड़ी की। गोसावी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-420 और 468 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छावनी थाने के अधिकारियों ने मंगलवार को अदालत में आवेदन देकर गोसावी की हिरासत देने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया।

छावनी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कदम ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘हमने गोसावी को हमारे थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 17 नवंबर तक पुलिस की हिरासत में भेजा है।’’

गौरतलब है कि मुंबई तट के नजदीक स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दो अक्टूबर को क्रूज जहाज पर छापेमारी की कार्रवाई करने के बाद गोसावी की अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट