लाइव न्यूज़ :

पुणे पुलिस ने एनसीबी के गवाह गोसावी को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 12:54 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 28 अक्टूबर क्रूज़ मादक पदार्थ मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के स्वतंत्र गवाह किरण गोसावी को पुणे पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 2018 में दर्ज किया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोसावी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया है।

मुंबई के तट से एक क्रूज़ जहाज पर दो अक्टूबर को एनसीबी की छापेमारी के बाद, मामले में गिरफ्तार किए गए अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ गोसावी की तस्वीरें तथा वीडियो वायरल हुए थे।

मादक पदार्थ मामले में एक अन्य स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया है कि आर्यन को एनसीबी कार्यालय लाए जाने के बाद उन्होंने गोसावी को फोन पर सैम डिसूजा नामक व्यक्ति से 25 करोड़ रुपये की मांग करने और मामला 18 करोड़ रुपये में तय करने के बारे में बात करते हुए सुना था, क्योंकि उन्हें ‘‘आठ करोड़ रुपये समीर वानखेड़े (एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक) को देने थे।’’

गोसावी ने सोमवार को सैल के सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वह लखनऊ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे।

पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने 2018 के धोखाधड़ी के एक मामले में गोसावी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुणे पुलिस ने गोसावी को कतराज इलाके से गिरफ्तार किया और उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए, उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुणे शहर में 2018 में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया था, जिसमें गोसावी मुख्य आरोपी है।’’ इस मामले में आरोपपत्र 2019 में दाखिल किया गया था।

गुप्ता ने कहा, ‘‘ गोसावी ने पहले आत्मसमर्पण करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा किया नहीं।’’

अधिकारी ने बताया कि गोसावी, सचिन पाटिल के नाम से विभिन्न होटल में ठहरता था और एक संगठन के साथ काम करने का दावा करता था।

इससे पहले पुणे पुलिस ने चिन्मय देशमुख द्वारा दर्ज किए गए धोखाधड़ी के मामले में गोसावी की सहायक शेरबानो कुरैशी को गिरफ्तार किया था। देशमुख ने आरोप लगाया था कि गोसावी ने उसे मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ 3.09 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। यह पैसे कुरैशी के खाते में डाले गए थे। यह मामला यहां फरासखाना पुलिस थाने में दर्ज किया गया था।

इससे पहले, गोसावी को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने एक ‘लुकआउट नोटिस’ भी जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां