लाइव न्यूज़ :

पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ श्रेणी तीन में, पाबंदियों में ढील शुरू

By भाषा | Updated: June 7, 2021 17:29 IST

Open in App

पुणे, सात जून संक्रमण की दर और ऑक्सीजन बेड पर इलाजरत मरीजों की संख्या पर आधारित, महाराष्ट्र सरकार की पांच स्तरीय योजना के तहत कोरोना वायरस पाबंदियों में ढील सोमवार से शुरू हो गयी और पुणे तथा पिंपरी चिंचवाड़ निकाय क्षेत्रों को श्रेणी तीन में रखा गया है।

तीसरी श्रेणी के तहत प्रतिबंधों में ढील उन जगहों पर लागू होगी जहां संक्रमण दर पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत है और 40 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन बेड पर मरीज हैं। होटल, रेस्तरां और बार के साथ-साथ सैलून, ब्यूटी पार्लर और देखभाल केन्द्र को सोमवार से शाम चार बजे तक बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य करने की अनुमति दी गई है।

पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड को 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ सेवाएं शुरू करने की अनुमति दी गई है। पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड ने कहा कि उसने 179 मार्गों पर 415 बसें चलने की मंजूरी दी हैं।

पुणे रेस्तरां और होटल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष गणेश शेट्टी ने कहा, ‘‘हमारे लगभग 30 प्रतिशत सदस्यों ने शहर में अपने भोजनालयों और रेस्तरां को फिर से खोल दिया है। इनमें से अधिकतर उन क्षेत्रों में हैं जहां कॉर्पोरेट प्रतिष्ठान और कार्यालय स्थित हैं। कई भोजनालयों के कर्मचारी चले गए हैं और वे अगले एक सप्ताह में वापस आना शुरू कर देंगे।’’

सैलून और ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष सोमनाथ काशीद ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रतिष्ठानों को सुबह सात से शाम चार बजे के बीच काम करने की अनुमति दी गई है और उनमें से लगभग 70-80 प्रतिशत ने पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में अपनी दुकानों को खोला हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर