खेल मैदान में भगवान राम की 25 फुट ऊंची मूर्ति निर्माण का प्रस्ताव पुणे नगर निगम में पारित

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:40 IST2021-08-04T20:40:16+5:302021-08-04T20:40:16+5:30

Pune Municipal Corporation passed a proposal to build a 25-feet tall statue of Lord Ram in the sports ground | खेल मैदान में भगवान राम की 25 फुट ऊंची मूर्ति निर्माण का प्रस्ताव पुणे नगर निगम में पारित

खेल मैदान में भगवान राम की 25 फुट ऊंची मूर्ति निर्माण का प्रस्ताव पुणे नगर निगम में पारित

पुणे, चार अगस्त भाजपा शासित पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने एक निर्माणाधीन खेल के मैदान में भगवान राम की 25 फुट ऊंची मूर्ति बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। यह जानकारी बुधवार को एक पार्षद ने दी।

धंकवाड़ी-आंबेगांव की पार्षद वर्षा तपकीर ने कहा कि भगवान राम की मूर्ति के लिए प्रस्ताव मंगलवार को हुई बैठक के दौरान पीएमसी की स्थायी समिति द्वारा पारित किया गया। प्रस्ताव पार्षद ने पेश किया।

मूर्ति के लिए 2 करोड़ रुपये की मांग करने वाली तपकीर ने कहा कि चूंकि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, इसलिए भगवान राम की मूर्ति के पीछे विचार उनके द्वारा दिखाए गए जीवन मूल्यों को लोगों के बीच पुनर्स्थापित करना है।

पार्षद ने पीटीआई-भाषा से कहा कि धंकवाड़ी-आंबेगांव क्षेत्र में 1.5 एकड़ भूमि पर खेल का मैदान विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘खेल के मैदान में ट्रैक और खेल ढांचे को प्रभावित किये बिना भगवान राम की 25 फुट ऊंची मूर्ति बनाने का विचार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pune Municipal Corporation passed a proposal to build a 25-feet tall statue of Lord Ram in the sports ground

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे