महात्मा गांधी के खिलाफ फेसबुक पर ‘अश्लील और अपमानजनक’ पोस्ट करने पर पुणे के व्यक्ति पर मामला दर्ज
By भाषा | Updated: September 17, 2019 05:06 IST2019-09-17T05:06:15+5:302019-09-17T05:06:15+5:30
पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि उसे नागपुर के ‘नोइंग गांधीइज्म ग्लोबल फ्रेंड्स’ नामक एक संगठन के सदस्यों से शिकायत मिली थी कि मयूर जोशी नाम के एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक वाल पर राष्ट्रपिता के खिलाफ ‘अश्लील और अपमानजनक’ पोस्ट अपलोड किया है।

पुलिस ने कहा कि मयूर जोशी का फेसबुक एकाउंट देखने से ऐसा लगता है कि वह पुणे का है।
महात्मा गांधी के बारे में फेसबुक पर ‘अश्लील और अपमानजनक’ पोस्ट करने पर पुणे के एक व्यक्ति के खिलाफ यहां गैर संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार को यहां सिताबुल्दी थाने में पुणे निवासी मयूर जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि उसे नागपुर के ‘नोइंग गांधीइज्म ग्लोबल फ्रेंड्स’ नामक एक संगठन के सदस्यों से शिकायत मिली थी कि मयूर जोशी नाम के एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक वाल पर राष्ट्रपिता के खिलाफ ‘अश्लील और अपमानजनक’ पोस्ट अपलोड किया है।
पुलिस ने बताया कि तद्नुसार जोशी के खिलाफ मानहानि, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान और लोगों को भड़काने के लिए बयान देने संबंधी भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गैर संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि जोशी के फेसबुक एकाउंट को देखने के बाद ऐसा लगता है कि वह पुणे का है।