लाइव न्यूज़ :

पुणे :राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में दौड़ के दौरान मालदीव के कैडेट की मौत

By भाषा | Updated: September 25, 2021 23:08 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र) , 25 सितंबर पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शनिवार को प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान 21 वर्षीय एक कैडेट की मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (जोन 3) पूर्णिमा गायकवाड़ ने बताया कि कैडेट मोहम्मद सुल्तान इब्राहिम मालदीव का निवासी था। उन्होंने बताया कि इब्राहिम पिछले छह महीने से एनडीए में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि 12 किलोमीटर की ‘जोश रन’ के दौरान इब्राहिम अचेत हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने उत्तम नगर थाने के निरीक्षक को इस मौत की जांच करने का निर्देश दिया है क्योंकि एनडीए इसी थाना क्षेत्र में आता है।

इस संबंध में एनडीए प्रवक्ता से टिप्पणी के लिए अभी संपर्क नहीं हो पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू