लाइव न्यूज़ :

पुणे जमीन सौदा मामला : एकनाथ खडसे अदालत में पेश नहीं हुए

By भाषा | Updated: October 6, 2021 22:17 IST

Open in App

मुंबई, छह अक्टूबर राकांपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे 2016 के पुणे जमीन सौदा मामले में बुधवार को यहां की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश नहीं हुए और कहा कि वह बवासीर के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

मामले में आरोपी उनकी पत्नी मंदाकिनी खडसे भी अदालत में पेश नहीं हुईं और अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दायर कीं।

अदालत ने आज के लिए एकनाथ खडसे को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी लेकिन कहा कि अगली सुनवाई पर अनुपस्थित रहने के लिए असंतोषजनक कारण पर विचार नहीं किया जाएगा।

अदालत ने कहा कि आरोपी की तरफ से चिकित्सीय पत्र उपलब्ध कराए गए जिसमें दिखाया गया कि वह चार अक्टूबर से बंबई अस्पताल में बवासीर के इलाज के लिए भर्ती हैं। अदालत ने कहा कि इन परिस्थितियों में आरोपी को केवल आज के लिए पेशी से छूट दी जाती है और उन्हें अगली तारीख (12 अक्टूबर) को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया जाता है।

मामले में प्रवर्तन निदेशालय के आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए अदालत ने खडसे, उनकी पत्नी मंदाकिनी और अन्य आरोपी को समन किया था।

मंदाकिनी खडसे ने अग्रिम जमानत की मांग करते हुए कहा कि जांच के दौरान उन्होंने सहयोग किया है और आरोपपत्र दायर हो गया है और जांच पूरी हो गई है।

आरोपपत्र में खडसे दंपति के अलावा उनके दामाद गिरीश चौधरी, तत्कालीन उप रजिस्ट्रार रविंद्र मुले और बेंचमार्क बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड को भी नामित किया गया है।

मामले में गिरफ्तारी के बाद चौधरी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। मुले को अदालत ने हाल में जमानत दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos