लाइव न्यूज़ :

Kasba and Chinchwad assembly by-elections 2023: कस्बा पर 16 और चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर 28 प्रत्याशी, 26 को वोटिंग, जानें क्या है समीकरण और किन दल में टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2023 17:14 IST

Kasba and Chinchwad assembly by-elections 2023: चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के अश्विनी जगताप और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नाना काटे समेत कुल 28 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउपचुनाव 26 फरवरी को होंगे जबकि वोटों की गिनती दो मार्च को होगी।नाना काटे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार होंगे।भाजपा के मौजूदा विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है।

Kasba and Chinchwad assembly by-elections 2023: पुणे शहर की कस्बा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हेमंत रसाने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर शामिल हैं।

शुक्रवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के अश्विनी जगताप और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नाना काटे समेत कुल 28 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों उपचुनाव 26 फरवरी को होंगे जबकि वोटों की गिनती दो मार्च को होगी।

कांग्रेस के बाबासाहेब दाबेकर, जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था और आम आदमी पार्टी की किरण काद्रे उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने उपचुनाव में नाना काटे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार होंगे।

भाजपा के मौजूदा विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस के नेताओं (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ महा विकास आघाड़ी के दोनों घटक) से अनुरोध किया था कि वे राज्य में राजनीतिक परंपरा का सम्मान करें और मौजूदा विधायक के परिवार के सदस्य के लिए सीट छोड़ दें।

झारखंड: रामगढ़ उपचुनाव के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में

झारखंड के रामगढ़ उपचुनाव के लिए 14 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस विधायक ममता देवी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव 27 फरवरी को होगा।

निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि जांच के दौरान 20 में से 18 नामांकन वैध पाए गए। नामांकन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हुई और सात फरवरी को समाप्त हुई। उपचुनाव की मतगणना दो मार्च को होगी। कांग्रेस नेता और ममता देवी के पति बजरंग कुमार महतो ने इस सप्ताह के शुरू में रामगढ़ उपचुनाव के लिए यूपीए उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। 

 

टॅग्स :उपचुनावमहाराष्ट्रPuneकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं