लाइव न्यूज़ :

पुणे: ब्रिटेन से आ रहे यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 20:51 IST

Open in App

पुणे, 22 दिसंबर पुणे नगर निगम ने पश्चिम एशिया और यूरोपीय देशों से आने वाले यात्रियों के लिए मंगलवार को पृथक-वास के दिशानिर्देश जारी किये।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नये प्रकार का पता चलने के मद्देनजर दिशानिर्देश जारी किये गये हैं। भारत ने ब्रिटेन से उड़ानों को 31 दिसंबर तक निलंबित करने का फैसला किया है।

दिशानिर्देशों के अनुसार, पश्चिम एशिया और यूरोपीय देशों से आने वाले सभी यात्रियों को सात दिन तक अपने खर्च पर होटलों में अनिवार्य संस्थागत पृथकवास में रहना होगा।

निगम ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘पिछले 15 दिन में ब्रिटेन की यात्रा करने वाले यात्रियों को नगर निगम की हेल्पडेस्क को सूचित करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि यदि यात्री के यहां पहुंचने पर संक्रमण के लक्षण नजर आते हैं तो उन्हें उपचार के लिए नायडू अस्पताल भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं