लाइव न्यूज़ :

पुणे अग्निकांड : प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने कामगारों की मौत पर दुख जताया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे की एक फैक्टरी में कामगारों की मौत पर दुख जताया है और मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने इस घटना में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुणे जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र की रसायन फैक्टरी में सोमवार की दोपहर को भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम 12 कामगारों की मौत हो गई और पांच अन्य लापता हैं। मृतकों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक एसवीएस अक्वा टेक्नोलॉजिज में आग लग गई जहां क्लोरिन डाइऑक्साइड बनता है और यह पुणे शहर के बाहरी इलाके मुलशी तहसील पीरानगट एमआईडीसी इलाके में स्थित है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र, पुणे की एक फैक्टरी में लोगों की मौत से दुखी हूं। मृतकों के परिजन से संवेदना जताता हूं।’’

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘पुणे की रसायन फैक्टरी में आग लगने की हृदयविदारक घटना से दुखी हूं। इस घटना में अपने प्रियजनों को गंवाने लोगों से संवेदना जताता हूं और घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र के पुणे में एक औद्योगिक इकाई में आग लगने से मरने वालों के परिजन को प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ के दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। घायल लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र