लाइव न्यूज़ :

पुणे प्रशासन ने अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली का लेखा परीक्षण का आदेश दिया

By भाषा | Updated: April 23, 2021 13:10 IST

Open in App

पुणे, 23 अप्रैल महाराष्ट्र के नासिक में ऑक्सीजन रिसाव के कारण हुई त्रासदी के मद्देनजर पुणे में अधिकारियों ने जिले के सभी सरकारी, नगर निकाय संचालित अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों को उनके परिसरों में ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली का लेखा परीक्षण करवाने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि नासिक में कोविड-19 रोगियों के एक अस्पताल में ऑक्सीजन के रिसाव के बाद इस गैस की आपूर्ति बाधित होने से कम से कम 22 कोविड-19 मरीजों की मृत्यु हो गयी थी।

पुणे के जिलाधिकारी राजेश देशमुख ने बृहस्पतिवार को इस बाबत आदेश जारी किया।

इसमें कहा गया है कि सभी सरकारी, नगर निकाय संचालित एवं निजी अस्पताल ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली का ‘थर्ड पार्टी सुरक्षा ऑडिट’ करवाएं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था एवं अन्य तकनीकी बंदोबस्त सुरक्षित हैं और ठीक हालत में हैं।

आदेश के मुताबिक लेखा जांच के बाद अस्पतालों को निकाय संस्थाओं और जिला प्रशासन को पत्र भेजकर बताना होगा कि उनके यहां ऑक्सीजन आपूर्ति की प्रणाली सुरक्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है