लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: राजनाथ सिंह के बोल, समय आयेगा जब लोगों की आकांक्षा पूरी होगी

By भाषा | Updated: February 22, 2019 06:01 IST

पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर देश में व्याप्त आक्रोश के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘समय आयेगा’’ जब लोगों की इच्छा और उम्मीदें ‘‘पूरी’’ होगी।

Open in App

पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर देश में व्याप्त आक्रोश के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘समय आयेगा’’ जब लोगों की इच्छा और उम्मीदें ‘‘पूरी’’ होगी।

दिल्ली के वेस्ट टू वंडर पार्क के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पुलवामा घटना के बाद ‘‘ऐसा मूड अभी भी नहीं है कि कोई भी उत्साह के साथ किसी भी कार्यक्रम में भाग ले सकता है।’’ 

सिंह ने कहा, ‘‘लेकिन, मैं बहुत आश्वस्त हूं और मैं आपको आश्वासन देना चाहता हूं कि समय आयेगा जब लोगों की भावनाओं, उनकी इच्छाओं, उनकी उम्मीदों...उन अपेक्षाओं की पूर्ति होगी।’’ 

केन्द्रीय मंत्री ने हालांकि अपने बयान पर विस्तार से जानकारी नहीं दी। भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव के बीच उनका यह बयान आया है।

गौरतलब है कि गत 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे।

टॅग्स :राजनाथ सिंहपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया