लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: यूपी के सर्वाधिक शहीद, योगी सरकार ने की घोषणा- मिलेगी 25 लाख की मदद और एक परिजन को नौकरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2019 15:43 IST

पुलवामा आत्मघाती हमले में तमिलनाडु के दो जवान शहीद हुए है। मुख्यमंत्री के. पनालीस्वामी ने भी आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा में आत्मघाती हमले में अब तक 49 सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई। यूपी सरकार शहीद के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुये आतंकवादी हमले में शहीद हुये सीआरपीएफ के जवानों में से 12 उत्तर प्रदेश के हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार प्रत्येक शहीद के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, परिवार के एक व्यक्ति को राज्य सरकार की ओर से नौकरी तथा जवानों के पैतृक गांव के संपर्क मार्ग का नामकरण जवानों के नाम पर किया जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह है पूरी सूची

देवरिया- शहीद विजय मौर्याचंदौली - शहीद अवधेशइलाहाबाद- शहीद महेशशामली- शहीद प्रदीपवाराणसी- शहीद रमेश यादवआगरा- शहीद कौशल कुमार यादवउन्नाव- शहीद अजीत कुमारकानपुर देहात- शहीद श्यामबाबूकन्नौज- शहीद प्रदीप सिंह

गृह विभाग की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक चंदौली के अवधेश कुमार यादव, महाराजगंज के पंकज कुमार त्रिपाठी, शामली के अमित कुमार, शामली के ही प्रदीप कुमार, देवरिया के विजय कुमार मौर्य, मैनपुरी के राम वकील, इलाहाबाद के महेश कुमार, वाराणसी के रमेश यादव, आगरा के कौशल कुमार रावत, कन्नौज के प्रदीप सिंह, कानपुर देहात के श्याम बाबू तथा उन्नाव के अजित कुमार आजाद शामिल हैं।

सूचना विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार शहीद जवानों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा जिसमें प्रदेश के मंत्री, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

तमिलनाडु सरकार ने किया मुआवजे का एलान

वहीं, पुलवामा में एक आत्मघाती हमले में 49 सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई।  पलानीस्वामी ने राज्य के दो सीआरपीएफ कर्मियों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। बता दें कि पुलवामा आत्मघाती हमले राज्य के दो जवान शहीद हुए है।

 बता दें कि गुरुवार को पुलवामा में एक आत्मघाती हमले में 49 सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई। 

(पीटीआई भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफयोगी आदित्यनाथतमिलनाडुउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया