लाइव न्यूज़ :

पुलवामा: आतंकी हमले में शहीद जवानों के शव दोपहर बाद उनके घरों पर भेजे जाएंगे, अब तक 49 शहीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2019 13:33 IST

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी, करारा जवाब मिलेगा। ऐसे में इसे दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के शव आज दोपहर को उनके घरों पर भेजे जाएंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हालांकि 49 शवों में से अधिकतर की पहचान कर ली गई है, उनमें से कुछ की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण उनकी पहचान करने में मुश्किल हो रही है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।

आतंकी हमले के मद्देनजर हालात का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल सत्य पाल मलिक, सीआरपीएफ के महानिदेशक आर आर भटनागर, शव को भेजे जाने से पहले श्रीनगर में दिवंगत आत्माओं को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 49 जवान शहीद हो गए।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अपने काम पर वापस लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया।

श्रीनगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पुलवामा के इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

भारत45 लाख रुपये इनाम, नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, 3 एके -47 राइफल और 2 एसएलआर सौंपा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों