लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: "सियासतदानों, मत बार-बार देश का “सब्र” खो दिए, अब इन कुत्तों की “कब्र” खोदिए..."

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 15, 2019 13:21 IST

Pulwama Terrorist Attack: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अपने काम पर वापस लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार (14 फरवरी) को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने 350 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 40 जवान शहीद हो गए।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अपने काम पर वापस लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले के बाद ट्विटर पर पाकिस्तान के इस घटिया मसंबे को लेकर उसे जमकर लताड़ा जा रहा है।

आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- सबसे पहले तो ये हुर्रियत-वुरियत जैसै अलगाववादी संगठनों और हमारे टैक्स के पैसे से पल रहे इनके नेताओं को पकड़ के, कालापानी दो या इनेक पृष्ठभाग पर भीषण पदप्रहार करके इनके वाँछित नरक पाकिस्तान दफ़ा करो ! कर दो @PMOIndia जी ! इतिहास और समय दोनों आभारी होंगें।

सियासतदानों, मत बार-बार देश का “सब्र” खोदिए, अब इन कुत्तों की “कब्र” खोदिए..बस

श्रीनगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पुलवामा के इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ-साथ यहां के नागरिक समूहों ने कहा कि उन्होंने क्रांति चौक सहित औरंगाबाद के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल