लाइव न्यूज़ :

पुलवामाः लश्कर-ए-तैयबा कमांडर ढेर, साथी भी मारा गया, घायल युवक की मौत, दो एके 47 राइफल्स और 10 राउंड गोलियां बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 28, 2020 16:41 IST

पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच रविवार की शाम शुरू हुई मुठभेड़ सोमवार सुबह तक जारी रही थी। सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद लश्कर के दो आतंकवादियों से मार गिराया था, जबकि सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक साथी भी मारा गया जो कश्मीर में युवकों की भर्ती करता था। जबकि मुठभेड़ स्थल पर हुए विस्फोट में घायल एक नागरिक ने आज दम तोड़ दिया।तलाशी अभियान के दौरान जो दो शव मिले हैं वे एक लश्कर के टाप कमांडर एजाज अहमद रेशी तथा उसके साथी सज्जाद अहमद सोफी के थे। बुरहान वानी से पहले आतंकी बना था और उस पर लाखों रुपयों का इनाम इसलिए था क्योंकि वह बीसियों हमलों में शामिल था।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने पुलवामा के सम्बूरा गांव में पांच सालों से एक्टिव लश्करे तौयबा के उस टाप कमांडर को मार गिरया है जिस पर लाखों रुपयों का इनाम था। उसका एक साथी भी मारा गया जो कश्मीर में युवकों की भर्ती करता था। जबकि मुठभेड़ स्थल पर हुए विस्फोट में घायल एक नागरिक ने आज दम तोड़ दिया।

पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच रविवार की शाम शुरू हुई मुठभेड़ सोमवार सुबह तक जारी रही थी। सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद लश्कर के दो आतंकवादियों से मार गिराया था, जबकि सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान जो दो शव मिले हैं

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान जो दो शव मिले हैं वे एक लश्कर के टाप कमांडर एजाज अहमद रेशी तथा उसके साथी सज्जाद अहमद सोफी के थे। रेशी पिछले पांच सालों से एक्टिव था और वह बुरहान वानी से पहले आतंकी बना था और उस पर लाखों रुपयों का इनाम इसलिए था क्योंकि वह बीसियों हमलों में शामिल था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा सेक्टर के सम्बूरा में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सीआरपीएफ की एक टीम और स्थानीय पुलिस की मदद से इलाके को घेरना शुरू किया। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया एवं वहां तलाशी अभियान चलाया गया।

मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद

मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुए। पुलिस ने दो एके 47 राइफल्स और 10 राउंड गोलियां तथा बारूद एनकाउंटर स्थल से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला ही रहे थे कि इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। रातभर रुक रुककर फायरिंग होती रही और सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

इस बीच अनंतनाग जिले के सिरहामा में शुक्रवार को मुठभेड़ स्थल पर एक जिंदा ग्रेनेड के अचानक फटने से घायल हुए एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर गोलीबारी खत्म होने के बाद वहां गए यासीन अहमद राथर, एक जिंदा ग्रेनेड के अचानक फटने से घायल हो गया था।

अनंतनाग के एसएसपी संदीप चौधरी ने बताया कि आतंकवादियों ने तीन ग्रेनेड दागे थे। दो फूट गए जबकि तीसरे को मलबे से बरामद नहीं किया जा सका। घायल व्यक्ति को वह ग्रेनेड मलबे से मिला था और वह उठाते समय फट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह